हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग प्रतिनिधि इचाक प्रखंड स्थित अलीजा मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने को लेकर सौंपा ज्ञापन स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच झारखंड केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में अनुसार उनके गांव में संचालित अलीजा मध्य विद्यालप क्षेत्र का एकमात्र शैक्षणिक संस्थान है, जो केवल मध्य स्तर तक ही सीमित है। यह विद्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में कोई भी उध्य विद्यालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण यहाँ के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई छात्र आर्थिक व सामाजिक कारणों से उध्य शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यह विद्यालय शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत गौरवशाली रहा है। इसी विद्यालय से पढ़कर अनेक छात्र आज राज्य व देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पद...