अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय ने किसी भी तरह की फीस वृद्धि नहीं की है। पिछले साल विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच फीस को लेकर एक ऐग्रीमेंट हुआ था। विश्वविद्यालय उसी ऐग्रीमेंट के मुताबिक काम कर रहा है। इस ऐग्रीमेंट के अनुसार, वर्ष 2025 से पहले दाखिला लेने वाले छात्रों पर जो कंटीन्यूएशन फीस पिछले साल (2025) मे ली गई थी। वही फीस इस साल भी लागू है। उनकी फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...