अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट की मुहर के बाद अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में पौने तीन सौ से अधिक बंद ईंट भट्ठों का संचालन दोबारा हो सकेगा। ईंट भट्ठा संचालक को बंदी से पहले की वाणिज्य कर विभाग, खनन व जिला पंचायत से मिलने वाली रसीद को लगाकर आवेदन करना होगा। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संचालन की अनुमति देगा। साल 2012 में पर्यावरण विभाग ने ईंट भट्ठों को लेकर नियमावली लागू की थी, जिसमें अधिकांश भट्ठे नियमों का पालन नहीं कर पाए। अवैध ईंट भट्ठों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संचालन बंद करा दिया था। इसके बाद जिगजैग ईंट भट्ठे की प्रणाली लागू हुई। जिसके बाद सामान्य ईंट भट्ठों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिगजैग वालों का संचालन अब भी हो रहा है। कैबिनेट की एक दिन पहले हुई बैठक में साल 2012 से पहले संचालित ईंट भट्ठों को लेकर दोबा...