बरेली, मई 2 -- बरेली। अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की सुबह चार बजे वाशिंग लाइन पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिली है। रेल कर्मियों की सूचना पर जीआरपी आरपीएफ़ पहुँची। शव का पंचनामा भरा गया।मृतक की पहचान संबन्धी कोई वस्तु नहीं मिली। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह तड़के वॉशिंग लाइन पर ट्रेन कोच में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। संभवता बीमारी से मृत्यु हुई है पोस्टमार्टम के लिए सब भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बरेली के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...