अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच चल रही जंग से उद्योग धंधे प्रभावित होने लगे हैं। निर्यात के साथ अब घरेलू मार्केट पर भी असर आने लगा है। कच्चे माल की कीमतों में बेतहाशा से उद्योगों की हालत खराब हो रही है। पैकेजिंग मटीरियल मंहगा होने व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से अलीगढ़ की दो सौ से अधिक पैकेजिंग यूनिटों में काम नहीं है। वह बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं। गैस सिलेंडर की किल्लत के साथ बिजली कटौती खलनायक बन गई है। इकाइयों को दिन में 12 घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल रही है। युद्ध के बीच कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने व पैकेजिंग के आइटम नहीं आने से रेट में इजाफा हो गया है। इस परिवेश में पैकेजिंग उद्योग की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। क्राफ्ट पेपर 20% तक महंगा हो चुका है। प्रिंटिंग के सारे लिक्विड ...