अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रज में मौसम की मार जारी है। मंगलवार को तेज बारिश ने एक बार फिर से अलीगढ़-हाथरस में किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद कर दी। इगलास में आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबकर एक महिला व बकरे की मौत हो गई। उधर धनीपुर मंडी में केन्द्र पर बिक्री को पहुंचे किसानों का एक हजार बोरे गेहूं भी बारिश में भीग गया। शहरी क्षेत्र में भी विद्युत पोल, पेड़ टूटने से विद्युत आपूर्ति व मार्ग बाधित रहे। मंगलवार की दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इगलास तहसील क्षेत्र के गांव सिमरदारी में अनीता (56) आंधी आने के दौरान घर के बाहर बंधे बकरे को खोलने गई थी। इस दौरान घेर में लगा नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर अनीता व बकरे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके...