मुरादाबाद, मई 15 -- थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात ट्रक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर के निकट देर रात तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- हादसा : मैक्स पिकअप और डीसीएम की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...