अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़-हरदुआगंज रेल रूट पर प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण रेलवे फ्लाईओवर आरएफओ-1 व आरएफओ-4 के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अब तेजी आ गई है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि परियोजना को लेकर अधिकांश मुआवजा किसानों को वितरित किया जा चुका है और अब कब्जा लेने की तैयारी अंतिम चरण में है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आरएफओ-4 परियोजना में करीब 120 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है, जबकि आरएफओ-1 के लिए 105 करोड़ रुपये किसानों को प्रदान किए जा चुके हैं। दोनों परियोजनाओं से संबंधित सभी 20 गांवों का अवार्ड घोषित हो चुका है, जिससे निर्माण कार्य का मार्ग लगभग साफ हो गया है। प्रशासन के अनुसार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान छोटे भूखंडों से संबंधित आपत्तिय...