आगरा, अगस्त 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चेकिंग के दौरान ततारपुर के निकट हजारा नहर की पटरी पर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपराधिक इतिहास खंगालने पर वह 25 हजार रुपये का इनामी अंतरजनपदीय पशु चोर निकला। एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। तभी एक बदमाश के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने नहर पटरी से ततारपुर को जाने वाले रास्ते पर बदमाश का इंतजार किया, कुछ देर में एक बाइक सवार पुलिस के निकट आया। पुलिस ने टॉर्च लगाई और बाइक को रोकने का इशा...