अलीगढ़ से आगरा बेची गई लाखों रुपये की बिना बिल की दवाएं
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नकली दवाओं की बड़ी सप्लाई चेन से अलीगढ़ का नाम जुड़ने पर चार जनपदों के ड्रग्स अधिकारियों की टीम ने अलीगढ़ में छापेमारी की। बीते दिनों आगरा में लाखों रूपए की सिक्किम स्थित जायड्स कंपनी की दर्द निवारक ओक्लाजिम डीपी टेबलेट्स आगरा में बेची गईं। जिसका कनेक्शन अलीगढ़ से जुड़ा निकला। जिसके बाद विभाग ने कार्यवाही की। आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा की संयुक्त टीमों ने स्थानीय दवा कारोबारी, उसके बेटे व ड्राइवर से करीब 12 घंटे कड़ी पूछताछ की। इनके कब्जे से दस्तावेज कब्जे में लेकर मामले की जांच जारी है।
जांच की प्रक्रिया ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक लोधी के अनुसार पिछले दिनों आगरा में एक फर्म के यहां छापेमारी हुई, जहां भारी मात्रा में ऐसी दवाएं बरामद की गईं। जिन पर नामी कंपनी का लेबल लगा था। फर्म संचालक इन दवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.