अलीगढ़-राजघाट नरौरा के लिए चली विशेष ट्रेन
अलीगढ़, अगस्त 3 -- अलीगढ़। श्रावण मास के सोमवार को स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अलीगढ़-राजघाट विशेष रेलगाड़ी का सफल संचालन किया गया। विशेष रेलगाड़ी संख्या 04188 डाउन (राजघाट नरौरा-अलीगढ़ स्पेशल) प्रातः 09:48 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। विशेष रेलगाड़ी से लगभग 400 गंगा स्नानार्थी एवं श्रद्धालु अलीगढ़ स्टेशन पर उतरे। यात्रियों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रेलवे कर्मियों द्वारा यात्रियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया और स्टेशन परिसर में सुचारु यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। 04187 अप (अलीगढ़-राजघाट नरौरा स्पेशल) सायं 5:40 बजे अलीगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.