अलीगढ़ में सपा नेता के भांजी दामाद की हत्या; झाड़ियों में मिला शव, सामने आई ये वजह
संवाददाता, अगस्त 2 -- अलीगढ़ में रुपये के लेनदेन के विवाद ने एक कपड़ा व्यापारी की जान ले ली। कोतवाली नगर क्षेत्र के पानी की टंकी, ऊपरकोट निवासी 45 वर्षीय अब्दुल्लाह की कथित तौर पर हत्या कर शव हरदुआगंज क्षेत्र की झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक अब्दुल्लाह कपड़े का कारोबार करते थे और उनका भुजपुरा निवासी साबिर व उसके परिवार के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, करीब 16 माह पहले अब्दुल्लाह ने साबिर को दो लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। हर महीने की पहली तारीख को किस्त का भुगतान होता था।पैसों के लेन-देन में हुई हत्या आरोप है कि शनिवार रात करीब 10 बजे साबिर, उसका भाई ताहिर और पिता खलील अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.