वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 21 -- अलीगढ़ में ईद उल फितर पर शनिवार को शाहजमाल स्थित ईदगाह में शांतिपूर्ण नमाज संपन्न हुई। लोगों ने कौम की सलामती और देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दी। शांति बनाए रखने के लिए पीएसी, आरएएफ के जवान मुस्तैद रहे। शुक्रवार की रात चांद दिखाई देने के बाद से मुस्लिम बस्तियों में खुशी का माहौल था। शनिवार सुबह जल्दी उठकर लोगों ने नमाज की तैयारियां शुरू कर दीं। निर्धारित समय से पहले मस्जिदों में नमाजी पहुंचना शुरू हो गए थे।ईदगाह में दो पालियों में नमाज पढ़ी गई नमाजियों की संख्या को देखते हुए शाहजमाल ईदगाह पर दो पालियों में नमाज हुई। पहली पाली सात बजे व दूसरी पाली की नमाज आठ बजे शुरू हुई। नई ईदगाह भरने के बाद लोगों से अपील की गई कि वह सड़क पर नमाज न पढ़ें। दूसरी पाली की नमाज म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.