अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ, सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई॥ अर्थातृ अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई। देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी। अवधपुरी यानि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में अलीगढ़ की भी आहुति लगी है। मंदिर शिलालेख, मंदिर परिसर में लगे दरवाजे-खिड़कियों पर लगे मेटल हार्डवेयर फिटिंग भी तालानगरी से बनकर गई है। अब तक करीब 40 टन ब्रास से बने उत्पाद अयोध्या भेजे जा चुके हैं। मंगलवान यानि आज जिस शिखर पर पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे, उस शिखर को जाने वाली ब्रास से बनी सीढ़ियों को भी तालानगरी के कारीगरों द्वारा बनाया गया है। अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला, भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा के कारण विश्वभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह दिव्य धाम पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.