अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना 2025-26 के तहत शासन ने अलीगढ़ में दो व हाथरस में एक फ्लाई ओवर के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन स्तर से तीनों फ्लाई ओ‌वर के निर्माण के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। अलीगढ़ में फ्लाई ओ‌वर अतरौली व छर्रा विधानसभा में बनेगा। जबकि हाथरस में सिकंदराराऊ विधानसभा के गांव खिजरपुर माजरा नगला कोठी धनसिंहपुर के मध्य काली नदी पर फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। लाखों ग्रामीणों के मार्ग सुगम होगा। शासन ने बुधवार को अलीगढ़ मंडल के लिए चार फ्लाई ओवर की स्वीकृति प्रदान की है। अलीगढ़ व हाथरस के अलावा एक फ्लाई ओवर कासगंज में भी बनेगाा। अलीगढ़ में अतरौली विधानसभा में काली नदी पार करने वाले ग्रामीणों ने लंबे समय से फ्लाई ओ‌वर की मांग की थी। बारिश के दौरान ग...