मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- अलीगढ जनपद से सहारनपुर कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रहे हैड कांस्टेबिल की अचानक रास्ते में तबीयत बिगड गयी। साथी पुलिसकर्मियों ने हैड कांस्टेबिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया डाक्टरों का कहना कि उन्हे हार्ट अटैक आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मूल रुप से फिरोजाबाद जनपद के निवासी हैड कांस्टेबिल नारायण मोहन अलीगढ पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार को हैड कांस्टेबिल व एसआई अर्जुन सिंह व अन्य अभियुक्त अनिल निवासी अलीगढ को सहारनपुर पेशी के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के पास आते ही पुलिस वाहन में हैड कांस्टेबिल नारायण मोहन की अचानक तबीयत बिगड गयी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ...