अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में यूरिया एवं डीएपी की खपत में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जिला कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यूरिया की खपत 10,604 मीट्रिक टन से घटकर 7,880 मीट्रिक टन रह गई है, जो लगभग 26 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

डीएपी की खपत में कमी इसी प्रकार डीएपी की खपत 1,748 मीट्रिक टन से घटकर 764 मीट्रिक टन हुई है, जिसमें लगभग 56 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में अलीगढ़ उन जनपदों में शामिल है जहां उर्वरकों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शासन के निर्देशानुसार खरीफ सीजन (अप्रैल से सितंबर 2026) के लिए प्रति हेक्टेयर अधिकतम 7 बैग यूरिया एवं 5 बैग फास्फेटिक उ...