अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जिले के स्कूलों में नौनिहालों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। 'स्कूल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी कमेटी' का गठन सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया है। धरातल पर स्कूलों ने पिछले चार साल में इस कमेटी की एक भी बैठक नहीं बुलाई है। हैरानी की बात ये भी है कि कई विद्यालयों को इस समिति की जानकारी तक नहीं है। इस गंभीर लापरवाही के चलते जिले में आए दिन स्कूली वाहनों से दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। पूर्व में बस की टूटी सतह से गिरने पर छात्रा अनन्या की दर्दनाक मौत हुई थी। इसके बाद भी समिति एक्टिव नहीं हुई। स्कूली वाहनों के होने वाले हादसों ने प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। नियमों के मुताबिक, स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर के लिए हर विद्यालय में स्कूल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी कमेटी का गठन और उसकी मासिक या त...