अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आज असत्य पर सत्य की विजय का दिवस दशहरा है। अलीगढ़ में दशहरा के अवसर पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले बनाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ विशेष आकर्षणों के साथ बनाए गए हैं। अलीगढ़ में करीब 250 से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। नुमाइश मैदान में मुख्य रावण दहन का कार्यक्रम होता है। रावण दहन के प्रमुख आयोजन: शहर में नुमाइश मैदान के अलावा नगला बरौला, नगला तिकोना के अलावा कई कॉलोनियों व अपार्टमेंट में रावण बनाया गया है। इस क्रम में छर्रा, गंगीरी, अतरौली, जलाली, अकराबाद, इगलास में भी रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। नुमाइश मैदान में रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले बनकर तैयार हो चुके हैं। डिबाई के कारीगर अशफाक ने पुतले तैयार किए हैं। यहां पर रावण 65 ...