अमरोहा, नवम्बर 11 -- रहरा, संवाददाता। आदमपुर क्षेत्र के गुरैठा के वृहद नंदी विहार गोशाला के कर्मचारी की मौत हो गई। बीते बुधवार को वह अलीगढ़ मार्ग पर हादसे में घायल हो गया था। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरैठा गांव निवासी 27 वर्षीय फतेह सिंह पुत्र स्व.कलुआ सिंह गांव के नजदीक वृहद नंदी विहार गोशाला में मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर वह खाना खाने के लिए साइकिल से घर आ रहा था। इस दौरान अलीगढ़ मार्ग पर रहरा की दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग निकला। फतेह सिंह गंभीर घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात उपचार के दौरान फतेह सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.