अमरोहा, अप्रैल 3 -- हसनपुर, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर हाकमपुर के एसएलजे डिग्री कॉलेज के नजदीक बुधवार रात किसी वक्त अचानक पुलिया धंस गई। सूचना मिलते ही एसडीएम ने आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर भेज कर पुलिया कार्य को दुरुस्त कराया।जानकारी के मुताबिक रात में किसी वक्त भारी वाहन गुजरने के चलते पुलिया धंसी। गनीमत रही कि पुलिया धरने का एरिया ज्यादा नहीं था, जिसके चलते किसी वाहन का पहिया गड्ढे में नहीं गिरा। गुरुवार सुबह हाकमपुर गांव के लोग टहलने निकले तो मामले की जानकारी हुई। वाहनों को हादसे से बचाने के लिए लोगों ने टूटी पुलिया के चारों ओर रेत के बोरे व ईंट आदि लगाकर संकेतक लगा दिया। एसडीएम को मामले की खबर की गई। एसडीएम के निर्देश पर आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिया को ठीक किया। एसडीएम हिमांशु उप...