अमरोहा, अप्रैल 14 -- हसनपुर, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर सोमवार देर रात बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रधानाध्यापक व उनके साथी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी नन्हे सिंह और उनके साथी मंटू सोमवार देर शाम कार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोतवाली क्षेत्र के हथियाखेड़ा गांव के समीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नन्हे सिंह और मंटू घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नन्हे सिंह प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ में प्रधानाध्यापक हैं। माना जा रहा है कि कार की गति ज्य...