अमरोहा, मार्च 3 -- रहरा। रविवार शाम अलीगढ़ मार्ग पर टैंकर की टक्कर से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसा अलीगढ़ मार्ग पर चचौरा बिजलीघर व दढ़ियाल पुलिस चौकी के बीच हुआ। मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लग रहा। बताया जा रहा है कि थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी होराम सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर आ रहा था। बेटा विजेंद्र ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक सामने से आ रहा टैंकर साइड मारकर भाग निकला। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और गन्ना बीच सड़क पर फैल गया। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना आदमपुर की चौकी दढ़ियाल पुलिस ने गन्ना हटवाते हुए सड़क से जाम खुलवाया। इस बीच करीब आधे घंटे तक राहगीर परेशान रहे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.