अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़। वृंदावन से अलीगढ़ पहुंचे चर्चित हनुमान अंश फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, फिल्म में बाबा नींव करौली महाराज का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या, म्यूजिक डायरेक्टर, गीतकार ऋषि पाठक व एसोसिएट एडिटर रितिश केशरवानी ने वाड्रा डीडी सिनेमा में दर्शकों से संवाद किया। निर्देशक ने कहा कि फिल्म की शुरुआत महज 25 स्क्रीन से हुई थी। उस समय फिल्म को लेकर ज्यादा फोकस नहीं था, लेकिन इसके बाद बाबा नींव करौली महाराज की कृपा से धीरे-धीरे स्क्रीन अपने आप बढ़ती चली गईं और फिल्म लगातार सफलता की ओर बढ़ती गई। बताया कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म अब 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। बाबा नींव करौली महाराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने कहा कि यह किरदार उनके लिए केवल एक अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और...