अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी से संबंधित जनसूचना न देने पर प्रथम अपीलीय अधिकारी प्रथम अपीलीय अधिकारी अपर आयुक्त ने आरटीआई का जवाब नियमानुसार देने के निर्देश दिए हैं। आवेदक हिमांक अरोरा ने 11 फरवरी को नुमाइश से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जनसूचना मांगी थी। जनसूचना अधिकारी द्वारा सूचना स्व-वित्त पोषित स्वयं सेवी संस्था है। यह बताते हुए सूचना देने से इनकार कर सूचना उपलब्ध नही कराई थी। इस पर आवेदक ने प्रथम अपील आवेदन दायर किया था। प्रथम अपीलीय अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी नुमाइश को निर्देशित किया है कि वे आवेदक को नियमानुसार सूचना समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.