अलीगढ़-दिल्ली EMU ट्रेन में अचानक धुआं उठने से हड़कंप, दहशत में आ गए यात्री; कई नीचे उतरे
संवाददाता, जून 13 -- Railway News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से शनिवार की सुबह 8:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देख यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री आनन-फानन में ट्रेन से उतर गए। हालांकि ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ और रेलवे की टेक्निकल टीम की तत्परता के चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। तकनीकी टीम ने ईएमयू ट्रेन में आई इस खराबी को ठीक कर दिया। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार ईएमयू पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली के रवाना हुई ही थी कि कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन जब सुबह 8:51 बजे सीमा फाटक के पास पहुंची, तभी कंप्रेसर में अचानक तेज आवाज हुई और कोच के पास धुआं उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.