नई दिल्ली, फरवरी 23 -- जिला पंचायत अलीगढ़ में करोड़ों रूपए की वित्तीय अनियमिताएं होने का खुलासा हुआ है। यह खुलासा हुआ है विधानसभा सदन में पेश की गई निदेशक लेखा परीक्षा की रिपोर्ट से। वार्षिक प्रतिवेदन 2020-21 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में ठेकों की नीलामी, सम्पत्तियों के किराए, निर्माण कार्यों सहित अन्य कई कार्यों में बड़े पैमाने पर कमियां पकड़ी गईं। रिपोर्ट में तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी, अवर अभियंता समेत कई दोषी पाए गए हैं। विधानसभा सदन में बीते दिनों निदेशक सहकारी समितियां एवं पंचायत, लेखा परीक्षा निदेशालय, लखनऊ ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2020-21 प्रस्तुत किया। जिसमें राज्य की 75 जिला पंचायतों में 39 जिला पंचायतों का वित्तीय वर्ष 2020-21 का ऑडिट किया गया।0-34 करोड़ से अधिक का नियमों का उल्लंघन कर किया भ...