अलीगढ़, नवम्बर 10 -- अलीगढ़ । महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी रेड और यलो के बीच टी 20 मैच खेला गया। जिसमें रेड ने यलो को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी यलो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन पर सिमट गई। जिसमें नीरज ने सबसे अधिक 14 रन बनाए। रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए युग ने पांच विकेट और दिव्य वार्ष्णेय ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...