अलीगढ़, जून 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने पर शुक्रवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत अलीगढ़ के 270 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लाभार्थियों को दिखाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार सिंह (बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार), अनिल पाराशर विधायक, कोल, विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, इं. श्री राजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 270 नियोजकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जिला कार्यालय अलीगढ़ के सहायक भविष्य निधि आयुक्त मिथिलेश कुमार चौधरी के द्वारा सभी अतिथियों, नियोजकों एवं कर्मचारियो...