अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बरेली में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय के नेतृत्व में अलीगढ़ शहर से युवा व्यापारी सम्मिलित हुए शपथ ग्रहण की।शीर्ष पदाधिकारी ने युवा व्यापारियों को संदेश देते हुए कहा कि युवा उद्यमियों को वोकल फॉर लोकल पर ध्यान देना चाहिए। बड़े सपने तथा छोटी शुरुआत करनी चाहिए। असफलता से कभी भी नहीं डरना चाहिए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी का स्वागत किया गया। अलीगढ़ से गए युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने सम्मेलन में गए हुए युवा व्यापारियों को संगठन विस्तार व एकजुटता का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विहिप का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शि...