अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा सरकार ने प्रदेश के बजट में एमएसएमई के उत्थान को लेकर भी कदम बढ़ाया है। प्रदेश की एमएसएमई के विकास को लेकर 3822 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, जिसमें अलीगढ़ की पांच हजार से अधिक एमएसएमई को लाभ मिलेगा। ताला-हार्डवेयर इकाइयों को विभिन्न क्लस्टर के तहत लाभ मिल सकेगा। बजट में केवल फंड की बात सामने आई है। बजट का जब विस्तारीकरण होगा तो सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को फायदा मिलना तय माना जा रहा है। अलीगढ़ में ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर व इलेक्ट्रिकल्स का उत्पादन होता है। इसके अलावा मेडिकल उपकरण, इलेक्ट्रानिक की सजावटी लाइटें, टॉय गन समेत अन्य का उत्पादन किया जाता है। अलीगढ़ में कुटीर उद्योग की भरमार है। घर-घर में ताला-हार्डवेयर बनता है। एक्सपोर्ट यूनिटें छोटे वेंडरों से माल तैयार कर मंगवाती हैं। इ...