अलीगढ़ के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
बुलंदशहर, जून 19 -- दिल्ली-हावड़ा ट्रैक कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर मकरंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास गुरुवार रात अज्ञात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। शुक्रवार सुबह पुलिस को फतेहपुर मकरंदपुर रेलवे हॉल्ट रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। युवक के शव के पास मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त अलीगढ़ क्षेत्र के अतरौली निवासी राहुल के रूप में की गई। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। यह भी पढ़ें- फुरखान था ट्रेन की चपेट में आया युवक परिजनों को सूचना दे दी गई है। आशंका है कि युवक नींद के झौंके में ट्रेन से गिर गया हो। जिसकी मौत हो गई।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.