लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अलीगढ़ के मुख्य अभियंता के निलंबन पर राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने ऐतराज जताया है। हाईडिल फील्ड हॉस्टल में शनिवार को संगठन की आकस्मिक बैठक में इस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए और निलंबन वापस लिए जाने की मांग की गई।संगठन के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि अलीगढ़ के मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल को स्मार्ट मीटर के संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा समय-समय पर जानकारियां मांगे जाने, जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा की शिकायतों का निपटारा न करने और अन्य वाणिज्यिक पैरामीटर पूरे न करने के आरोपों में निलंबित किया गया है। संगठन ने कहा कि तकनीकी समस्या की वजह से स्मार्ट मीटर के कनेक्शन स्वत: जुड़ने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में मुख्य अभियंता का कोई दोष नहीं है। वित्तीय पैरामीटर भी अलीगढ़ के बेहतर हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.