अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रीन टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल कर रखी है। इससे अलीगढ़ से जाने वाले ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों के पहिए थम गए हैं। अलीगढ़ से रोजाना 50 से अधिक ट्रक दिल्ली आते जाते हैं। रेडीमेड, सब्जी, फल, दूध, हार्डवेयर, ताला, इलेक्ट्रानिक, फुटवियर समेत अन्य माल का आदान प्रदान होता है। लेकिन ट्रकों के पहिए थमने से दिल्ली से दैनिक प्रयोग में आने वाले उत्पादों की सप्लाई पर असर आ रहा है। चक्का जाम और खिंचा तो आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं पर असर पड़ने लगेगा। ट्रांसपोर्टरों को इससे दोहरी मार पड़ रही है। एक ओर बुकिंग बंद हो गई है दूसरी ओर माल का आदान प्रदान नहीं हो रहा है। अलीगढ़ से दिल्ली रोजाना बड़े पैमाने पर माल आता है। अलीगढ़ के कारोबारी रोजाना माल की बुकिंग कराते हैं और दिल्ली से म...