अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त में आयोजित हो रही 61वीं यूपी जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने पहले दिन दो गोल्ड मेडल दूसरे दिन एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार ने बताया अभी तक अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते हैं। अतरौली के गांव बीलपुरा निवासी शिवांकर कश्यप पुत्र हरिशंकर ने अंडर-18 बालक वर्ग पहले दिन 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता और दूसरे दिन 200 मीटर में रजत पदक हासिल कर अलीगढ़ का नाम रोशन किया। अतरौली के गांव गाजीपुर निवासी विकास सोलंकी पुत्र रतन सिंह ने अंदर 20 बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दोनों खिलाड़ियों के मेडल लगाने की...