अलीगढ़, मई 19 -- विश्व मधुमक्खी दिवस अलीगढ़। ताला और तालीम की नगरी के रूप में मशहूर अलीगढ़ अब दुनिया भर में अपनी 'मीठी क्रांति' के लिए नई पहचान बना रहा है। जिले में मधुमक्खी पालन से उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक शहद के उत्पादन ने वैश्विक बाजार में धूम मचा दी है। 'लोकल से ग्लोबल' की राह पर चलते हुए अलीगढ़ का शहद अब सात समंदर पार संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका के अलावा यूरोप के बाजारों तक पहुंच चुका है। आत्मनिर्भर भारत और 'एक जिला, एक उत्पाद' जैसी सरकारी योजनाओं के प्रोत्साहन से इस कारोबार को नई उड़ान मिली है। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ की 'मीठी क्रांति' का यूएई से अमेरिका तक डंकामीठी क्रांति के गढ़ अलीगढ़ के चंडौस, बिजौली, अतरौली, अकराबाद, गभाना, खैर और इगलास क्षेत्र 'मीठी क्रांति' के प्रमुख गढ़ बनकर उभरे हैं। निर्यातक रविनेश कुमार के अनुसार, अलीगढ़ ...