अलीगढ़ की मिट्टी से निकली 'भूख' की आवाज दिल्ली में गूंजी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- अलीगढ़ की साहित्यिक धरती से निकली 'भूख' की आवाज नई दिल्ली के राष्ट्रीय साहित्यिक शब्दोत्सव में गूंजी। अलीगढ़ के गीतकार, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. अवनीश राही के युग-गीत-महाग्रंथ 'मैं भूख हूँ : एक युग-काव्य-संहिता' का 22 अगस्त को भव्य लोकार्पण हुआ। पद्म भूषण एवं विश्वप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने ग्रंथ का लोकार्पण किया। इसी अवसर पर डॉ. राही को साहित्यिक नवाचार के लिए 'वैश्विक साहित्य नवाचार सम्मान' से सम्मानित किया गया। काइट्सक्राफ्ट प्रोडक्शंस एलएलपी के तत्वावधान में आयोजित समारोह में साइना नेहवाल ने डॉ. राही को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कृति के विश्व कीर्तिमान पर बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक साहित्य को पारंपरिक प्रस्तुति से आगे ले जाकर पठनीय, श्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.