मथुरा, दिसम्बर 30 -- कोसीकलां में गोल्डन क्रिकेट क्लब के स्वर्गीय रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच में सहारा क्लब अलीगढ़ ने विजय यादव क्रिकेट एकेडमी फरीदाबाद को 14 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। शुभारंभ कमल सचदेवा ने टॉस उछालकर किया। विजय यादव क्रिकेट एकेडमी फरीदाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सहारा क्लब ने पहले दो ओवर में बिना विकेट खोए 24 रन बनाए। इसके बाद फरीदाबाद के गेंदबाजों ने 10वें ओवर में अलीगढ़ के 4 विकेट लिए। टीम को माधव वशिष्ठ एवं रामू यादव ने तेज पारी खेलकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन तक पहुंचाया। जबाब में फरीदाबाद की टीम ने भी पहले चार ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन जोड़े। 47 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद पूरी पारी लड़खड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.