वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 5 -- चुनावी साल में अलीगढ़ का नाम बदलने की राजनीति एक बार फिर से शुरू हो गई है। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने के संबंध में शासन ने प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राजस्व परिषद आयुक्त व सचिव सूरज कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में लिखा है कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया था। इस प्रकरण औचित्यपूर्ण आख्या कमिश्नर के माध्यम से परिषद को भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पूर्व में पांच बार अलीगढ़ का नाम बदला जा चुका हैं। अलीगढ़ का पहला नाम कॉल था। कॉल से लेकर अलीगढ़ तक 600 साल के इतिहास में पांच बार नाम बदला गया। कॉल, सब्जाबाद, मोहम्मदगढ़, सरकार, साबितगढ़ के बाद 1775 में गवर्नर नजफ अली खान के नाम पर अलीगढ़ नाम रखा ग...