अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
कन्नौज, मई 12 -- अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित अडानी प्लांट के पास एक अनियंत्रित डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप हाईवे पर ही पलट गई और चीख-पुकार मच गई। पीलीभीत जिले के थाना ललौरी खेरा अंतर्गत ग्राम पियास गोटिया निवासी कुछ लोग पिकअप से जा रहे थे। वाहन के पीछे एक जनरेटर बंधा हुआ था, जिसमें अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई। रात करीब 3 बजे चालक ने वाहन को अडानी प्लांट के पास सड़क किनारे खड़ा किया और लोग जनरेटर ठीक करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.