कन्नौज, मई 2 -- क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध किसान की जान चली गई। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर हुए इस हादसे में कार की टक्कर से किसान की जान चली गई। जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी 65 वर्षीय किसान नन्हे लाल सुबह करीब 11 बजे अपने खेतों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरसहायगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ‎टक्कर इतनी भीषण थी कि नन्हे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हाईवे एंबुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से फरार वाहन ...