एटा, जून 8 -- मोहल्ला राधा कृष्ण स्थित जैन मंदिर के पास पीएम श्री स्कूल के मुख्य गेट के समीप सड़क किनारे बिजली विभाग का मूविंग ट्रांसफॉर्मर रखा है जो इन दिनों स्थानीय लोगों, राहगीरों, बच्चों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि निगम ट्रांसफॉर्मर को यहां रखने के बाद उसे उठाना भूल गया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से सड़क किनारे रखा हुआ है, जिस स्थान पर इसे छोड़ा गया है, वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क के किनारे भारी ट्रांसफॉर्मर रखे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पहले से ही यातायात का दबाव रहता है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर के कारण सड़क का एक हिस्सा घिर गया ...