एटा, अप्रैल 30 -- भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक और तापमान लोगों का जीना मुहाल कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अलीगंज क्षेत्र में लगाए गए वाटर कूलर जनता के लिए राहत नहीं बल्कि मजाक बनकर रह गए हैं। लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वाटर कूलर शोपीस बन चुके हैं। हालात इतने बदतर हैं कि प्यास से बेहाल लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है या फिर मजबूरी में जेब ढीली कर पानी खरीदना पड़ रहा है। अलीगंज तहसील परिसर जहां रोजाना सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं, वहां लगे दो वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। न तो इनमें पानी है और न ही इन्हें ठीक कराने की कोई पहल दिख रही है। फरियादियों को मजबूरन बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। यही हाल अलीगंज थाने का भी है जहां लगे दो वाटर कूलर धूल फांक रहे हैं। सराय अड्डा स्थित वाटर कूलर की स्थिति भ...