एटा, मई 4 -- अलीगंज कस्बा में रविवार रात को हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। जहां एक ओर बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बदहाल नगर व्यवस्था ने इस राहत को बड़ी परेशानी में बदल दिया। रविवार रात में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी ज्यादा नहीं थी, फिर भी कसबा में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखाई दी। नालियां और नाले उफन पड़े, जिससे गंदा पानी सड़कों से होते हुए घरों और दुकानों तक पहुंच गया। कस्बे के काजी मोहल्ला, वृंदावन धाम कॉलोनी गेट नंबर एक से लेकर हत्सारी चौराहे तक तक पानी भर गया। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से शहर की सड़कें बनीं झील, जलजमाव हुआ-जलजमाव की खबर, पेज 4 लीड वहीं बालकिशन मोहल्ले में चारों तरफ जलभराव की स्थिति बनी रही। लोहरी दरवाजा क्षेत्र...