एटा, जून 24 -- अलीगंज। बुधवार को कस्बा क्षेत्र में दिल्ली एवं लखनऊ के जीएसटी अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जीएसटी अधिकारियों ने कायमगंज रोड और एटा रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए देररात तक जांच-पड़ताल की। जीएसटी अधिकारियों की कई टीमों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अभिलेखों, खरीद-बिक्री के दस्तावेजों तथा स्टॉक का मिलान शुरू किया। अचानक हुई कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई व्यापारी अपनी दुकानें और गोदाम बंद कर मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने में जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और कुछ अभिलेख अपने कब्जे में भी लिए हैं। टीम द्व...