एटा, मई 20 -- नगर पालिका परिषद अलीगंज के वार्ड नंबर पांच में वर्षो से बनी जलभराव की समस्या को लेकर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद लोगों का आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति की जा रही है। भाजपा की जिला योजना समिति सदस्य एवं सभासद राजवती गुप्ता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। सभासद ने सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वार्ड में वर्षो से करीब दो फीट तक जलभराव बना रहता है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो सीसी रोड बनाई जा रही है उसकी ऊंचाई मात्र लगभग 10 इंच रखी जा रही है, जबकि इससे पानी निकासी की समस्या खत्म नहीं होगी। सड़क को कम से कम 2 फीट ऊंचा बनाने की मांग उठाई है। इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं में सुशीला, पूनम, पूजा, सी...