लखनऊ, जून 21 -- अलीगंज में चोरों ने एक व्यवसायी के बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत 15 लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित आफिस और पत्नी मायके गई थी। शाम को घर पहुंचे व्यवसायी ने मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर से लाखों के जेवर चोर पार कर ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सेक्टर-ओ निवासी व्यवसायी अश्वनी पांडेय पत्नी और दो बच्चों संग किराए पर रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के पिता की तबीयत खराब हो तो वह बनारस गईं। शुक्रवार को वह घर में ताला बंदकर आफिस चले गए। शाम करीब सात बजे घर आए तो मेन गेट का ताला टूटा था। चोरों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर सामान फैला दिया और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमे रखे करीब 85 हजार रुपये नगद, 250 ग्राम चांदी की दो प्लेट, दस चांदी की सुपारी, दस चांदी के पान, दो चांदी के नारियल, दो चांदी के नोट द...