बरेली, मई 28 -- अलीगंज। एक व्यक्ति ने गुरुवार को पुलिस को छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गन्ने के जूस का ठेला लगाते हैं। गुरुवार को किसी कारणवश अपने ठेले पर नहीं जा सका था। ठेले पर उसकी बेटी बैठी हुई थी तभी एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ ठेले पर जूस पीने आया। जूस के रुपये मांगने पर उन्होंने बेटी के साथ गाली गलौज और छेड़छाड़ की। उन्होंने बेटी व बेटा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...