अलीगंज में अपशिष्ट प्रवंधन इकाई की ताला तोड़कर चोरी
जमुई, जून 9 -- अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज पंचायत में बने कचरा प्रवंधन इकाई से अज्ञात द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ली। इस घटना को लेकर मुखिया गायत्री देवी द्वारा चंद्रदीप थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि 6 जून रोज शनिवार की रात्रि को चोरी की घटना हुई ,7 जून रोज रविवार को जब स्वछता ग्राही कचरा इकठ्ठा कर अपशिष्ठ इकाई में जमा करने गया तो वहां का ताला टूटा हुआ था, जिसकी सूचना मुझे दी गई, जब मैं वहां गई तो देखा कि उसमें रखा दस कुदाल, दस बेलचा, 20 डब्बा तथा अग्निशामक यंत्र की चोरी कर ली गई है। उक्त स्थल पर ऐसा लगता है जैसे ट्रैक्टर को लगाकर चोरी की गई है। इस सम्बंध चंद्रदीप थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि योगेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.