जमुई, मई 28 -- अलीगंज, निज संवाददाता प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती , ग्रामीण परिवेश में भी पल-बढ ़कर ,यदि दृढ़ संकल्प और कर्तव्य के प्रति सजगता हो तो देश के सबसे कठिन एवम प्रतिष्ठित परीक्षा में भी सफलता का परचम लहराया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अलीगंज प्रखंड के मानपुर गाँव के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र डॉ स्वप्नील सिमरन ने , उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रतिष्ठित पीजी प्रवेश परीक्षा (आईएनआई-सीईटी) में पूरे देश में 56वी रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जमुई जिला सहित बिहार राज्य को गौरवान्वित किया है। डॉ. स्वप्निल 2020 में नीट-यूजी परीक्षा क्विालिफाई किया तथा एम्स जोधपुर में नामांकन हुआ वही एम बी बी एस किया। वह एक बेहद शालीन और शिक्षा जगत से जुड़े परिवार से आते हैं। उनके ...